1.बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा एक्सप्रेस बनाया गया है। यह पी पी ( पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप ) मॉडल पर आधारित है। इसमें 550 मेगावाट के सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। यह उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया जाएगा।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के सात जिलों से होकर गुजरेगा यह जिले हैं – चित्रकूट, बांदा ,महोबा ,हमीरपुर, जालौन ,औरैया और इटावा। यह 296 किलोमीटर लंबा चार लाइन वाला एक्सप्रेस है।
2.टेलीकॉम सेंटर आफ एक्सीलेंस टेलीकॉम सेंटर आफ एक्सीलेंस उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले बनाया में बनाया गया है। यहां 5G को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और 6G से जोड़ने पर शोध किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट लागत 30 करोड़ रुपये की है। इससे प्रदेश के युवाओं को बड़ी संख्या में रोज़गार भी मिलेगा।
3.एक़्वा पार्क उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक़्वा पार्क बनाया गया है. यह पार्क सदर तहसील के ताल कधला में बनाया गया है। इसमें मछली पालन किया जाएगा।
4.हॉट कुक्ड मील योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में 3 साल से 6 साल के बच्चों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना शुरू की है।
इसमें प्रत्येक बच्चों को 70 ग्राम पका हुआ भोजन दिया जाएगा।इससे बच्चों में कुपोषण में कमी और विद्ययालय में उपस्थिति बढ़ेगी।
5.ATMAN उत्कृष्ट केंद्र आईआईटी कानपुर द्वारा ATMAN उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना की गई है यह वायु जांच से संबंधित है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IITK) ने एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज फॉर एयर क्वॉलिटी आईइंडिकेटर (ATMAN) की स्थापना की है।
6 .गंगा डॉल्फिन गंगा डॉल्फिन को उत्तर प्रदेश की सरकार ने उत्तर प्रदेश का जलीय जीव 6 अक्टूबर 2023 को घोषित किया है। उत्तर प्रदेश में गंगा डॉल्फिन की संख्या 2000 तक है। गंगा डॉल्फिन को आईयूसीएन की रेट लिस्ट में शामिल किया गया था।
वर्ष 2009 में गंगा डॉल्फिन को भारत सरकार ने राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित किया था।डॉल्फिन स्तनधारी जीव हैं। पृथ्वी के कुछ सबसे अधिक बुद्धिमान जीवों में से एक है और उनके अक्सर दोस्ताना व्यवहार और हमेशा खुश रहने की आदत ने उन्हें मानवो के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है।
डॉल्फ़िन के एक समूह को “स्कूल” या “पॉड” कहा जाता है। नर डॉल्फ़िन को “बैल” कहा जाता है, मादा “गाय” और युवा डॉल्फ़िन को “बछड़ा” कहा जाता है।
7 .मिशन शक्ति अभियान मिशन शक्ति अभियान का चौथा चरण का प्रारंभ 14 अक्टूबर 2023 को किया गया था जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना।
‘मिशन शक्ति’ मिशन मोड में एक योजना है जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्थन को मजबूत बनाना है। यह योजना संपूर्ण जीवन चक्र में महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार करने और उनके जीवन में बदलाव लाएगी तथा उन्हें नागरिक-स्वामित्व के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में समान भागीदार बनाएगी।
इस तरह यह योजना सरकार की “महिलाओं के विकास” की प्रतिबद्धता को साकार रूप देगी।’मिशन शक्ति’ की दो उप-योजनाएं हैं- ‘संबल’ और ‘सामर्थ्य’। जहां “संबल” उप-योजना महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, वहीं ‘सामर्थ्य’ उप-योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है।
8 .महिला सारथी महिला सारथी का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 22 अक्टूबर 2023 को अयोध्या से किया गया जिसका उद्देश्य है महिलाओं को ड्राइवर एवं कंडक्टर के रूप में नियुक्ति देना।
9 .नौसेना के शौर्य संग्रहालय का शिलान्यास नौसेना के शौर्य संग्रहालय का शिलान्यास लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा 21 अक्टूबर 2023 को किया गया।
यह गोमती नदी के किनारे पर बनाया जाएगा।गोमती नदी को आदि गंगा भी कहा जाता है।गोमती नदी के किनारे लखनऊ बसा है।
10 .श्री अन्न उत्सव श्री अन्न उत्सव 27, 28 , 29 अक्टूबर 2023 को लखनऊ में मनाया गया था। इसका उद्देश्य मोटे अनाज को बढ़ावा देना था। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक राशन कार्ड पर 35 किलो अनाज दिया जाता है। 2024 से 14 किलो गेहूं ,10 किलो बाजरा, 11 किलो चावल दिया जाएगा।
इससे पूर्व केवल गेहूं और चावल देने की व्यवस्था थी।मोठे अनाज को श्री अन्न कहा जाता है। 10.AMU अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी AMU अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी भारत का पहला विश्वविद्यालय है जो अपना स्वयं का सेटेलाइट प्रक्षेपित करेगा।
AMU स्थापना सर सैयद अहमद द्वारा की गई थी। यह उत्तर प्रदेश के अलीगढ जिले में है।
11.जनजातीय संग्रहालय उत्तर प्रदेश सरकार ने मिर्जापुर सोनभद्र व महाराजगंज में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना की है।
12.सीतापुर यूसीबी बैंक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस आरबीआई द्वारा रद्द उत्तर प्रदेश के सीतापुर में स्थित यूसीबी बैंक अर्बन कोऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस आरबीआई द्वारा रद्द किया गया है।आरबीआई का मुख्यालय मुंबई है।
आरबीआई की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को कोलकता में की गयी।
1 जनवरी 1949 को आरबीआई का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। आरबीआई के पास नोट जारी करने का एकाधिकार है।
13 .उत्तर प्रदेश में मत्स्य पालन अंतर्देशीय मत्स्य पालन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है। यह स्थान उसे अहमदाबाद में आयोजित ग्लोबल फिशरीज कॉन्फ्रेंस इंडिया 2023 में प्रदान किया गया। उत्तरप्रदेश में 9.1 5 लाख मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन हो गया है।
14.हलाल सर्टिफिकेशन पर रोक उत्तर प्रदेश सरकार ने 18 नवंबर 2023 से हलाल सर्टिफिकेशन पर रोक लगा दी है। हलाल सर्टिफिकेट की शुरुआत 1974 में की गई थी 1993 में इसे डेरी प्रोडक्ट साबुन तेल इत्यादि पर भी शुरू किया गया है।
14.अनपरा तापीय परियोजना सोनभद्र में अनपरा तापीय परियोजना शुरू की गई है। जिसके माध्यम से 1600 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा। यह प्लांट रिहंद बांध के तट पर ग्राम अनपरा के पास स्थित है।
15.सेफ सिटी परियोजना सेफसिटी परियोजना उत्तर प्रदेश में राज्य में महिलाओं एवं लड़कियों को सुरक्षित करने के लिए शुरू की है। सरकार ने 17 नगर निर्गमन के प्रवेश निकायों बिंदुओं पर कैमरा एवं अन्य सुरक्षा उपकरण लगाए हैं।
यह परियोजना बेघर, फुटपाथ पर रहने वाली महिलाओं और युवा लड़कियों की सुरक्षा के लिए विषेशकर शुरू की गयी है।
16.नन्द बाबा मिशन उत्तर प्रदेश सरकार ने गोवंशीय पशुओं की नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादक उत्पादकता में वृद्धि के लिए नन्द बाबा मिशन के तहत नंदिनी कृषक समृद्धि योजना 2023 में किया है। प्रदेश में यह योजना सभी जिलों में शुरू नहीं की गयी अभी यह केबल 10 मंडल के मुख्यालयों पर शुरू की जाएगी अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, झांसी, मेरठ ,आगरा, एवं बरेली ,में प्रारंभ की जाएगी। इस योजना के लाभ के लिए कृषकों के पास 3 वर्ष का गोवंश पालन अनुभव होना चाहिए और इसकी स्थापना के लिए 0. 5 एकड़ भूमि होना आवश्यकहै। 2024 में पशुओं के 21वीं गणना होनी है।
17.शिव थीम वाला इंटरनेशनल स्टेडियम .शिव थीम वाली इंटरनेशनल स्टेडियम का शिलान्यास नरेंद्र मोदी द्वारा क्रिकेट स्टेडियम वाराणसी में किया गया है।450 करोड़ का यह स्टेडियम बनेगा।
18.कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन कश्मीर में स्थित उधमपुर रेलवे स्टेशन के नाम में परिवर्तन कर से शहीद कप्तान तुषार महाजन किया गया है।प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम अब माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ स्टेशन होगा ,अंतू स्टेशन का नाम मां चंडिका देवी धाम अंतू कर दिया गया है , विशन नाथ गंज स्टेशन का नाम बदलकर शनिदेव धाम विश्वनाथगंज कर दिया गया है
19.उत्तरप्रदेश बना देश का चौथा यूनिकॉर्न स्टार्टअप राज्य उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा चौथ यूनिकॉर्न स्टार्टअप राज्य बन गया है देश में कुल 108 एक स्टार्टअप है जिनमें से आठ केवल उत्तर प्रदेश में है – पेटीएम पेटीएम मॉल इंडियामार्ट मेगालिस पाइन लैब्स इनोवेशन इन्फो इस फिजिक्स वाला .यूनिकॉर्न स्टार्टअप होते हैं जिनकी वैल्यू एक अरब से अधिक होती है। 20.सोनीकॉर्न क्या है ? इसी प्रकार सोनीकॉर्न हैं। यह उन स्टार्टअप को कहा जाता है जिन में निकट भविष्य में यूनिकॉर्न बनने की संभावना हो जैसे उत्तर प्रदेश के क्लास प्लस और इन शॉर्ट्स हैं।
|
Hi there! This post couldn’t be written any better! Reading through this post reminds me of my previous room mate! He always kept talking about this. I will forward this article to him. Pretty sure he will have a good read. Thank you for sharing!
An fascinating discussion is price comment. I feel that you need to write more on this matter, it might not be a taboo subject but typically individuals are not sufficient to talk on such topics. To the next. Cheers
I?¦ll immediately take hold of your rss as I can’t in finding your e-mail subscription hyperlink or e-newsletter service. Do you’ve any? Kindly allow me realize so that I could subscribe. Thanks.
Have you ever considered writing an ebook or guest authoring on other websites? I have a blog based on the same topics you discuss and would really like to have you share some stories/information. I know my audience would enjoy your work. If you’re even remotely interested, feel free to shoot me an e mail.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
ivermectin 6mg tablets for humans – ivermectin 3 mg for sale buy carbamazepine medication
order isotretinoin 10mg – order accutane 40mg for sale buy zyvox 600 mg for sale