उत्तर प्रदेश प्रश्नावली-#5
उत्तर प्रदेश- नदियाँ, झीलें एवं आर्द्रभूमियाँ
Q 1.’शेखा झील’ के नाम से एक नया राष्ट्रीय पक्षी विहार का विकास किया जा रहा है .
(a)लखनऊ में
(b) वृन्दावन में
(c) अलीगढ़ में
(d) कानपुर में
Ans: (c) शेखा झील भारत के उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में स्थित एक ताजे पानी की झील है। प्रवासी पक्षियों के मुफीद इस झील को एक नये राष्ट्रीय पक्षी विहार के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Q 2. सूर सरोवर रामसर स्थल के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?
1.यह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है।
2.यह एक मानव-निर्मित जलाशय है। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 न ही 2
Ans. (b): सूर सरोवर रामसर स्थल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित मानव निर्मित जलाशय है। इसे कीठम झील के नाम से भी जान जाता है। वर्तमान में भारत के कुल 75 स्थल, रामसर आर्द्रभूमि के अन्तर्गत शामिल है। वर्तमान स्थिति के अनुसार रामसर संख्या के मामले में तमिलनाडु (14 स्थल) के साथ प्रथम एवं उत्तर प्रदेश (106 स्थल) के साथ दूसरे स्थान पर है।
Q 3. गंगा नदी, उत्तर प्रदेश में किस जनपद से प्रवेश करती है?
(a) बिजनौर
(b) मेरठ
(c) सहारनपुर
(d) जे.पी. नगर
Ans. (a) गंगा नदी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से प्रवेश करती है और उत्तर प्रदेश के 28 जिलों से होकर बहती है। गंगा नदी के किनारे स्थित उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, कन्नौज, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया आदि हैं। भारत सरकार द्वारा नवम्बर 2008 में गंगा नदी को भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया है।
Q 4. निम्नलिखित में से कौन-सा रामसर स्थल उत्तर प्रदेश में स्थित नहीं है?
(a) सूर सरोवर
(c) सरसई नवार झील
(b) समसपुर पक्षी अभयारण्य
(d) सुरिसर-मानसर झीलें
Ans. (d) : सुरिंसर-मानसर झीलें उत्तर प्रदेश में स्थित नहीं है। यह भारत के जम्मू व कश्मीर राज्य के जम्मू जिले में स्थित है। सुरिसर- मानसर, इन दोनों झीलों को ‘जुड़वा झीलें’ भी कहा जाता है। जबकि सूर सरोवर (आगरा-2020), समसपुर पक्षी अभयारण्य (रायबरेली, 2019), सरसई नावर झील (इटावा, 2019) उत्तर प्रदेश में स्थित हैं तथा इन्हें रामसर स्थल भी घोषित किया जा चुका है।
Q 5. निम्नलिखित में से कौन सी नदी उत्तर प्रदेश राज्य से प्रवाहित नहीं होती है?
(a) सोन नदी
(b) हिण्डन नदी
(c) गण्डक नदी
(d) शारदा नदी
Ans. (*): गण्डक नदी का उद्गम नेपाल हिमालय से होता है जहाँ इसे सालिग्रामि या सालग्रामी और मैदानी भागों में नारायणी और सप्तगण्डकी कहते हैं। यह नदी उत्तर प्रदेश (महाराजगंज और कुशीनगर जिले) तथा बिहार राज्य की सीमा बनाती हुई पटना के पास गंगा में मिल जाती है।
सोन नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक से निकल कर उत्तर प्रदेश के सोनभद्र और मिर्जापुर जिलों से प्रवाहित होकर पटना (बिहार) में गंगा में मिल जाती है। हिण्डन नदी सहारनपुर जनपद में कालूवाला खोल नामक शिवालिक की पहाड़ियों से निकलकर मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद होते हुए गौतमबुद्धनगर जनपद में यमुना में मिल जाती है। शारदा नदी को ही काली या महाकाली नदी कहा जाता है। यह नदी उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ से निकलकर उत्तराखण्ड व नेपाल की सीमा निर्धारित करती हुई उत्तर प्रदेश में प्रवाहित होकर बहरामघाट (बाराबंकी) के निकट करनाली तथा घाघरा नदी में मिल जाती है। अतः उपर्युक्त विकल्पों में से कोई भी उत्तर सही नहीं है। आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (c) माना है।
Q 6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
(झील) (स्थान)
(a) सौज झील 1. मैनपुरी
(b) शेखा झील 2. अलीगढ़
(c) बखीरा झील 3. संत कबीर नगर
(d) सरसई झील 4. आगरा
Ans. (d) : सरसई झील उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित है। प्रश्नगत् सही सुमेलित युग्म इस प्रकार हैं-
(झील) (स्थान)
सौज झील मैनपुरी
शेखा झील अलीगढ़
बखीरा झील – संत कबीर नगर
सरसई झील – इटावा
अतः स्पष्ट है कि विकल्प (d) सही सुमेलित नहीं है।
7.निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
(a) गंगा वाराणसी
(b) गोमती सुल्तानपु
(c) कोसी गोरखपुर
(d) सरयू अयोध्या
UP UDA/LDA (M) G.S., 2010
Ans. (c) : गोरखपुर-राप्ती नदी, वाराणसी-गंगा नदी, सुल्तानपुर – गोमती नदी तथा अयोध्या-सरयू नदी के किनारे है।
8.देवदरी एवं राजदरी जल प्रपात निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
(a) मिर्जापुर
(b) सोनभद्र
(c) चंदौली
(d) कासगंज
Ans. (c) : देवदरी एवं राजदरी उत्तर-प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित है। यह चंद्रपुर वन्यजीव अभयारण में राजदरी और देवदरी झरने पाये जाते हैं। यह अभयारण्य एशियाई शेरों को बचाने के लिए स्थापित किया गया था।
Q 8.निम्नलिखित में से किस नदी का जल ग्रहण क्षेत्र सर्वाधिक है?
(a) महानन्दा
(b)सोन
(c) रामगंगा
(d) गंडक
Ans. (b): विकल्प में दी गई नदियों में सोन नदी का जल ग्रहण क्षेत्र सर्वाधिक है। सोन नदी अमरकंटक पहाड़ी के शोषाकुण्ड नामक स्थान से निकलकर पूर्व की ओर मध्य प्रदेश में बहने के बाद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बहती हुई बिहार में प्रवेश कर जाती है और पटना के निकट गंगा में मिल जाती है।
Q 1O.निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है?नगर/कस्बा नदी
(a) बिदूर – गंगा
(b) गोरखपुर- राप्ती
(c) जौनपुर – सई
(d) कौशाम्बी – यमुना
Ans. (c): सही सुमेल इस प्रकार है-
नगर/कस्बा नदी
विदूर -गंगा
गोरखपुर- राप्ती
जौनपुर -गोमती
कौशाम्बी- यमुना
नोट- गंगा प्रदेश के 28 जिलों से होकर बहती है तथा यमुना 19 जिलों से होकर बहती है।
प्रभावित है?
11.उत्तर प्रदेश के निम्न में से कौन सा क्षेत्र सर्वाधिक बाढ़
(a) पश्चिमी क्षेत्र
(b) पूर्वी क्षेत्र
(c) मध्य क्षेत्र
(d) उत्तरी क्षेत्र
Ans. (b) : सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र उत्तर प्रदेश का पूर्वी क्षेत्र है। इसे भौगोलिक रूप से तराई क्षेत्र कहा जाता है। यह क्षेत्र समतल और नम है। इसका निर्माण महीन अवसादों से हुआ है। दक्षिण के पठारी क्षेत्र तथा मध्य के मैदानी क्षेत्र या गंगा यमुना का दोआब को मध्य क्षेत्र कहा जाता है। यमुना व गण्डक नदियाँ इस
विशाल मैदानी प्रदेश की क्रमशः पश्चिमी व पूर्वी सीमाएँ निर्धारित | करती हैं। इसका ढाल उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर है। उत्तरी क्षेत्र हिमालय से लगा पठारी क्षेत्र है। यहाँ बाढ़ आने की सम्भावना कम होती है जबकि पश्चिमी क्षेत्र की ऊँचाई 80 से 250 मीटर तक है जहाँ अनेक क्षेत्रीय नदियों द्वारा कॉप मिट्टी, कीचड़ एवं बालू निर्मित एक अत्यंत उपजाऊ क्षेत्र है। परन्तु प्रश्न के दृष्टिकोण से सही उत्तर विकल्प (b) है।
- सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये-
सूची-1 (नगर) सूची-1 (नदी)
A चित्रकूट 1 यमुना
B जौनपुर 2 गोमती
C मथुरा 3 सरयू
D अयोध्या 4 मंदाकिनी
कूट :
ABCD
(a) 1 2 3 4
(b) 4 2 13
(c) 4 1 23
(d) 32 14
13.उत्तर प्रदेश में, किस स्थल को रामसर स्थल के रूप में नामित किया गया है?
(a) पार्वती आरंगा
(b) सूर सरोवर
(c) सुरहा ताल
(d) ऊपरी गंगा नदी
Ans- (d) ऊपरी गंगा नदीवर्ष 2022 तक उत्तर प्रदेश में 10 स्थल को रामसर स्थल के रूपमें शामिल किया गया है।
- सरसई नवर झील इटावा
- समान पक्षी विहार मैनपुरी
- सांडी पक्षी विहार हरदोई
- समसपुर पक्षी विहार रायबरेली
- पार्वती आरंगा पक्षी विहार – गोण्डा
- नवाबगंज पक्षी विहार उन्नाव
- • हैदरपुर (मुजफ्फर नगर बिजनौर)
सूर सरोवर (कीयम झील) आगरा (2020)
- बखीरा वन्यजीव अभयारण्य झील क्षेत्र (सन्त कबीर नगर)
Click Here for Complete UP MCQ SERIES
Click Here for Complete up special study material
Howdy! Do you know if they make any plugins to help
with SEO? I’m trying to get my blog to rank for some targeted keywords but I’m
not seeing very good gains. If you know of any please share.
Many thanks! I saw similar art here: Warm blankets
UID_74743238###
Ini dia! 🎉🎉 ASN BKN Ubah Pola Kerja yang baru dan efisien! 🎉🎉.
UID_83344528###
Inilah 🎉🎉 Pupuk Inovatif Kebun Riset Kujang yang bikin Wamen BUMN bangga! 💪🏻🇮🇩