7th class ncert अध्याय 1 पर्यावरण
Notes
पर्यावरण क्या है ? हमारे चारों ओर जैविक और अजैविक वस्तुओं का समूह पर्यावरण कहलाता है। हम सभी जानते हैं पर्यावरण हमारे जीवन के लिएअत्यंत महत्वपूर्ण है। पर्यावरण के बिना जीवन संभव है। पर्यावरण में पर्वत , पठार, वनस्पति , जीव जंतु आदि शामिल है।
पर्यावरण के घटक कौन कौन से हैं ? घटकों में तीन घटक मुख्य रूप से शामिल हैं – 1. प्राकृतिक पर्यावरण 2. मानव 3. मानव द्वारा निर्मित पर्यावरण
प्राकृतिक पर्यावरण वोह पर्यावरण है इसके निर्माण में मानव का कोई हस्तक्षेप नहीं है जैसे पत्थर , वन ,जल आदि।
मानव स्वयं में एक पर्यावरण का भाग है मानव द्वारा निर्मित पर्यावरण जैसे बस्तियां रोड अस्पताल नहर आदि मानव द्वारा निर्मित पर्यावरण कहलाता है अर्थात जिनका निर्माण मानव ने किया है वह मानव निर्मित पर्यावरण कहलाता है।
पर्यावरण के प्रकार पर्यावरण में दो प्रकार के तत्व शामिल हैंजैविक और अजैविकजैविक वह तत्व है जिनमें जीवन पाया जाता है जैसे पेड़ पौधे जीव जंतु आदिअजैविक तत्व है जिनमें जीवन नहीं पाया जाता है जैसे जल पर्वतवायु आदि
पारिस्थितिकी तंत्र क्या है ? पारिस्थितिकी तंत्र एक ऐसा तंत्र है जिसमेंजीव पर्यावरण के साथ परस्पर क्रिया करके रहते हैं इसमें पर्यावरण भी जीव जंतुओं को प्रभावित करता है एवं जीव जंतु भी पर्यावरण को प्रभावित करते हैं
प्राकृतिक पर्यावरण क्या है ? पर्यावरण वह पर्यावरण है इसके निर्माण में मानव का कोई हस्तक्षेप नहीं है जैसे पर्वत, पठार, वन , महासागर, भूमि आदि। यह मानक को प्रकृति ने उपहार स्वरूप प्रदान किए हैं लेकिन मानव इस प्राकृतिक पर्यावरण को प्रभावित करने का हमेशा प्रयास करता रहता है और मानव भी प्राकृतिक पर्यावरण द्वारा प्रभावित होता है। सभी जीव जंतु प्राकृतिक पर्यावरण को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं एवं प्राकृतिक पर्यावरण से प्रभावित भी होते हैं।
वायुमंडल :वायुमंडल पर्यावरण का वह भाग है जिसमें जलवाष्प, धूलकण एवं गैसे पाई जाती हैं। पृथ्वी पर जीवन के लिए वायुमंडल ही एकमात्र सहारा है क्योंकि वायुमंडल में जीवन के लिए ऑक्सीजन नाइट्रोजन कार्बन डाइऑक्साइड आदि गैसे पाई जाती हैं। वायुमंडल पृथ्वी से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण रुका हुआ है। यह पृथ्वी के चारों ओर परतों के रूप में फैला हुआ है।
जलमण्डल:जल मंडल पर्यावरण का वह भाग है जिसमें जजलीय भाग उपस्थित है जैसे महासागर झील नदी सागर आदि।
जैवमण्डल :जैव मंडल पर्यावरण के वह भाग है जहां पर स्थलमंडल वायुमंडल जलमंडल शामिल है लेकिन यहां पर जीवन की उपस्थिति पाई जाती है अर्थात जैव मंडल संपूर्ण पृथ्वी का वह भाग है जहां पर जीवन की सभी महत्वपूर्ण आदर्श दशाएं पाई जाती हैं अर्थात इस प्रदेश ही में जीवन संभव है।
स्थलमंडल :स्थलमंडल पर्यावरण का वह भाग है जहां पर स्थल पाया जाता है हम सभी जानते हैं धरातल पर 29% स्थलमंडल पाया जाता है एवं 71% जलमंडल पाया जाता है अर्थात महासागर पाया जाता है स्थलमंडल पर ही सभी महाद्वीप उपस्थित हैं। स्थलमंडल हम सभी के लिए एक आवास प्रदान करता है।
अभ्यास
(i) पारिस्थितिकी तंत्र क्या है?
उत्तर –पारिस्थितिकी तंत्र एक ऐसा तंत्र है जिसमें सभी जीव आपस में एक दूसरे से क्रिया करके रहते हैं। प्राकृतिक पर्यावरण की प्रभावित करते हैं तथा प्राकृतिक पर्यावरण से प्रभावित भी होते हैं।
(ii) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – प्राकृतिक पर्यावरण वह पर्यावरण है जिसके विकास एवं निर्माण में मानव का कोई हस्तक्षेप नहीं है , जैसे महासागरीय भाग पर्वतीय भाग एवं वन्य क्षेत्र
(iii) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन से हैं?
उत्तर – पर्यावरण के प्रमुख तीन घातक हैं – प्राकृतिक पर्यावरण,मानव एवं मानव निर्मित पर्यावरण
(iv) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।
उत्तर – मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण हैं – नहर, घर, अस्पताल और बाग़
(v) स्थलमंडल क्या है?
उत्तर – स्थलमंडलपृथ्वी के सबसे ऊपरी भाग है जिन पर महाद्वीपों का विस्तार पाया जाता है। पृथ्वी का ऊपरी भाग जिसे भूपर्पटी या धरातल कहते हैं। दो भागों में विभाजित है ,और स्थलमंडल एवं जलमंडल और 29% पर स्थलमंडल पाया जाता है एवं 71% पर जल मंडल पाया जाता है।
(vi) जैविक पर्यावरण के दो प्रमुख घटक कौन से हैं?
उत्तर – जैविक पर्यावरण के दो प्रमुख घटक जीव जंतु एवं वनस्पति
(vii) जीवमंडल क्या है?
उत्तर – जीव मंडल पर्यावरण का वह भाग है जिसमें स्थलमंडल जलमंडल एवं वायुमण्डल शामिल है। यहां पर जीवन की सभी सहयोगी दशाएं उपलब्ध होती हैं अर्थात वह भाग है जहां पर जीवन पाया जाता है।
2.सहीउत्तरपर निशान लगाएं.
(i) कौन सा प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र नहीं है?
(a) रेगिस्तान (b) एक्वेरियम (c) वन
उत्तर – (b) एक्वेरियम
(ii) कौन सा मानव पर्यावरण का घटक नहीं है?
(a) भूमि (b) धर्म (c) समुदाय
उत्तर – (a) भूमि
(iii) मानव निर्मित पर्यावरण कौन सा है?
(a) पर्वत (b) समुद्र (c) सड़क
उत्तर – (c) सड़क
(iv) पर्यावरण के लिए कौन सा खतरा है?
(a) बढ़ता हुआ पौधा
(b) बढ़ती जनसंख्या
(c) फसलें उगाना
उत्तर – (b) बढ़ती जनसंख्या
3.निम्नलिखित का मिलान करें।
(i) जीवमंडल (a) हवा का आवरण जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है
उत्तर – (e) संकीर्ण क्षेत्र जहां भूमि जल और वायु परस्पर क्रिया करते हैं
(ii) वायुमंडल (b) पानी का डोमेन
उत्तर – (a) हवा का आवरण जो पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए है
(iii) जलमंडल (c) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल
उत्तर – (b) पानी का डोमेन
(iv) पर्यावरण (d) हमारा परिवेश
उत्तर – (d) हमारा परिवेश
(e) संकीर्ण क्षेत्र जहां भूमि जल और वायु परस्पर क्रिया करते हैं
(f) जीवों और उनके परिवेश के बीच संबंध
4.कारण बताइये।
(i) मनुष्य अपने पर्यावरण को संशोधित करता है
उत्तर – मनुष्य अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पर्यावरण को संशोधित करने का प्रयास करता है जैसे कृषि करना अवसर रचना का विकास करना इसमें सड़क बनाना, घर बनाना अस्पताल बनाना आदि
(ii) पौधे और जानवर एक दूसरे पर निर्भर हैं
उत्तर –मोदी और जानवर एक दूसरे पर निर्भर हैं क्योंकिएक दूसरे की आवश्यकता की पूर्ति एक दूसरे के होने से होती है क्योंकि जानवरों के लिएभोजन पौधों से प्राप्त होता है और पौधों के लिएकार्बन डाइऑक्साइड जो प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है जानवरों से प्राप्त होती है
5.गतिविधि.
एक आदर्श वातावरण की कल्पना करें जहाँ आप रहना पसंद करेंगे।
उत्तर – एक आदर्श वातावरण ऐसा प्रदेश होगा जहां परपृथ्वी वायु एवं जलएक दूसरे के साथ संतुलन की अवस्था में हो अर्थात कोई भी किसी को नकारात्मक रूप से प्रभावित न करें ऐसा वातावरण आदर्श वातावरण कहलाता है।
Someone essentially help to make seriously articles I would state. This is the first time I frequented your website page and thus far? I surprised with the research you made to make this particular publish incredible. Wonderful job!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.