Current Affairs Quiz in Hindi : 07 -june-2024
CLICK FOR COMPLETE CURRENT AFFAIRS FOR UPSC/IAS & ONE DAY EXAM
( Eng.& Hindi )
Q 1.राजा जी नेशनल पार्क किस राज्य में है ?
a.उत्तरप्रदेश
b.बिहार
c.उत्तराखंड
d.राजस्थान
c.उत्तराखंड उत्तराखंड
1.उत्तराखंड उत्तर भारत का एक राज्य है।
2.उत्तराखंड दो प्रभागों में विभाजित है 1.गढ़वाल 2.कुमाऊं, जिसमें कुल 13 जिले हैं।
3.राज्य की शीतकालीन राजधानी और सबसे बड़ा शहर देहरादून है।
4.राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में स्थित है।
5.उत्तराखंड का गठन - 9 नवंबर 2000
6.उत्तराखंड में राज्यसभा-3 सीटें और लोकसभा-5 सीटें
7.उत्तराखंड का कुल क्षेत्रफल 53,566 वर्ग किमी है, जिसमें से 86% पहाड़ी और 65% जंगल से घिरा है।
8.नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं.
9.उत्तराखंड राज्य भारत में दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला राज्य है।
10.भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान, जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है।
Q 2 .राजस्थान में किस प्रदेश से प्रवासी पक्षी आते हैं ?
a.मंगोलिया
b.थार
c.साइबेरिया
d.सहारा
c.साइबेरिया केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान
( राजस्थान )
केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान, जिसे भरतपुर पक्षी अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत के राजस्थान के भरतपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह दुनिया के अलग अलग हिस्सों शीतकालीन प्रवास के लिए से पक्षी आते है।
यह उद्यान शुष्क घास के मैदानों, वुडलैंड्स, वुडलैंड दलदलों और आर्द्रभूमि है। केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान विविध आवास 370 से अधिक पक्षी प्रजातियों के लिए एक आश्रय स्थल प्रदान करता हैऔर इसमें प्रवासी पक्षी भी शामिल हैं। कुछ प्रवासी साइबेरिया और मध्य एशिया से भी आते हैं। साइबेरियन क्रेन (लुप्तप्राय पक्षी )
गैडवॉल
शॉवेलर
कॉमन टील
टफ्टेड डक
आदि
यह पार्क मूल रूप से भरतपुर के महाराजाओं के लिए शिकारगाह था। 1956 में, इसे एक पक्षी अभयारण्य घोषित किया गया था केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान 1982 में, इसे एक राष्ट्रीय उद्यान नामित किया गया था। केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान को इसे 1985 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया था।
Q 3. 2024 लोक सभा चुनाव में कितनी महलाएं चुनकर आये है ?
a.56
b.47
c.78
d.74
d.742024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की 30 महिला उम्मीदवारों ने लोकसभा चुनाव जीता, कांग्रेस की 14, तृणमूल कांग्रेस की 11, समाजवादी पार्टी की चार, द्रमुक की तीन और जनता दल (यूनाइटेड) और लोजपा (आर) की दो-दो महिला उम्मीदवार जीतीं.2024 लोकसभा चुनाव में मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की 25 वर्षीय उम्मीदवार प्रिया सरोज और कैराना सीट से 29 वर्षीय इकरा चौधरी जीत हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की उम्मीदवारों में शामिल हैं।
Q 4 .2019 लोक सभा चुनाव में कितनी महलाएं चुनकर आये है ?
a.56
b.47
c.78
d.74
c.78
Q 5 .प्रथम लोक सभा चुना 1952 में कुल कितनी महिलाएं चुनकर आई थी ?
a.5
b.14
c.24
d.18
C.24 स्वतंत्र भारत में 25 अक्टूबर 1951 और 21 फरवरी 1952 के बीच पहले आम चुनाव हुए। मतदाताओं ने भारत की संसद के निचले सदन, पहली लोकसभा के 489 सदस्यों को चुना । इस समय अधिकांश राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ हुए।
यह चुनाव 26 नवंबर 1949 को अपनाए गए संविधान के प्रावधानों के तहत आयोजित किए गए थे ,1949 में एक चुनाव आयोग बनाया गया और मार्च 1950 में सुकुमार सेन को पहला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया । एक महीने बाद ही संसद ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम पारित किया जिसमें यह निर्धारित किया गया कि संसद और राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव कैसे आयोजित किए जाएंगे। इसमें लोकसभा की 489 सीटें 25 राज्यों के 401 निर्वाचन क्षेत्रों में आवंटित की गई थीं। 314 निर्वाचन क्षेत्र थे जो फर्स्ट -पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली का उपयोग करके एक सदस्य का चुनाव करते थे। 86 निर्वाचन क्षेत्रों में दो सदस्य चुने जाते थे, एक सामान्य वर्ग से और एक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से । इस समय संविधान में भारत के राष्ट्रपति द्वारा नामित दो एंग्लो-इंडियन सदस्यों का भी प्रावधान किया गया था।
Q 6. भारत में पहली बार स्पेशल राज्य का दर्जा कब दिया गया ?
a.1969
b.2000
c.1991
d.1952
A.1969 विशेष श्रेणी वाले राज्य हैं - जम्मू-कश्मीर, असम और नगालैंड को 1969 में, हिमाचल प्रदेश को 1971 में, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 1972 में, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम को 1975 में तथा उत्तराखंड को 2001 में। क्या होता है लाभ ?
🔹 मापदंडों को पूरा करने वाले राज्यों को केंद्रीय सहयोग के तहत प्रदान की गई राशि में 90 प्रतिशत अनुदान और 10 प्रतिशत ऋण होता है।
जबकि अन्य राज्यों को केंद्रीय सहयोग के तहत 70 प्रतिशत राशि ऋण के रूप में और 30 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में दी जाती है।
🔹 विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा देने के बाद केंद्र सरकार ने इन राज्यों को विशेष पैकेज सुविधा और टैक्स में कई तरह की राहत दी है।
🔹 इससे निजी क्षेत्र इन इलाकों में निवेश करने के लिये प्रोत्साहित होते हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को रोज़गार मिलता है और उनका विकास सुनिश्चित होता है।
Q 7. विश्व पुस्तक मेला दिल्ली में आयोजित किया गया , इसमें अथिति देश कौन था ?
a.साउदी अरब
b.ईरान
c.इराक
d.जापान
A.साउदी अरब 52वां नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। यह मेला भारत का सबसे बड़ा पुस्तक मेला है और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पुस्तक मेलों में से एक है।
थीम: "भारत @ 75: Azadi Ka Amrit Mahotsav"
Q 8. भारत जल प्रभाव सम्मेलन कहा आयोजित किया गया ?
a.पटना
b.जयपुर
c.आगरा
d.दिल्ली
D.दिल्ली
भारत जल प्रभाव सम्मेलन (आईडब्ल्यूआईएस) जल संसाधनों के प्रबंधन और जल से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक वार्षिक सम्मेलन है। यह सम्मेलन जल नीति, जल प्रौद्योगिकी, जल संरक्षण और जल सुरक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित होता है।
Q 9. 17 बां प्रवासी सिखर सम्मेलन कहाँ आयोजित हुआ ?
a.भोपाल
b.जयपुर
c.इंदौर
d.दिल्ली
C.इंदौर प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन भारत सरकार द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो विदेश में रहने वाले भारतीय समुदाय (प्रवासी भारतीयों) से जुड़ने और उनके योगदान का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जाता है। यह सम्मेलन प्रवासी भारतीयों को भारत के साथ जुड़ने, भारत में निवेश के अवसरों का पता लगाने और नीतिगत मुद्दों पर अपनी राय देने का अवसर प्रदान करता है।
इसका सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय, भारत सरकार वार्षिक प्रति वर्ष 9 जनवरी को किया जाता है।
Q 10. 108 वां भारतीय विज्ञान कांग्रेस कहां आयोजित हुआ ?
a.पणजी
b.नागपुर
c.हैदराबाद
d.आगरा
B.नागपुर भारतीय विज्ञान कांग्रेस भारत की एक प्रमुख वैज्ञानिक संस्था है। भारतीय विज्ञान कांग्रेसकी स्थापना 4 जनवरी 1914 को जॉन सीमन्सन, जे. एल. सीमन्सन और पी.एस. मैकमोहन द्वारा कोलकाता में की गई थी। यह कांग्रेस विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति को बढ़ावा देने और वैज्ञानिकों के बीच विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है।
भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ द्वारा वार्षिक किया जाता है। इसका आयोजन प्रति वर्ष अलग अलग भारत के विभिन्न शहरों में होता है।
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
stromectol 3 mg price – buy atacand 8mg pills carbamazepine 200mg oral
cheap amoxicillin generic – valsartan online order combivent us
order isotretinoin 20mg generic – accutane usa buy linezolid 600mg generic