सिविल सेवा परीक्षा में के
लिए कौन कौन सी पुस्तकें पढ़ें ?
यह सवाल अक्सर विद्यार्थी पूछते हैं कि सर सिविल सेवा परीक्षा के लिए यानी आईएएस में जाने के लिए कौनसी पुस्तकों का अध्ययन करें ? कौन सी अध्ययन सामग्री पढ़ें ? कौन से नोट्स पढ़ें ? कौन सी वेबसाइट देखें ? कौन सा अखबार पढ़ें ? यह सभी सवाल होते हैं सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्रों के
आज हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देंगे कि आप पुस्तकें कौन सी पड़े हैं आप अखबार कौन सा पढ़ें आप मैगजीन कौन से पढ़ें और नोट्स किसके पढ़े ?
सिविल सेवा परीक्षा के लिए हम निम्न अध्ययन सामग्री का आपको सुझाव देंगे। इस अध्ययन सामग्री हम केवल तीन प्रकार की अध्ययन सामग्री पर पूर्ण रुप से ध्यान केंद्रित करेंगे।
1.सरकारी स्रोत
2.कुछ परम्परागत पुस्तकें
3.स्वम् के नोट्स
1.सरकारी स्रोत
पहले मैं सरकारी स्रोत के बारे में बता देता हूँ। अर्थात सरकारी सूत्र क्या होता है जो पाठ्य सामग्री या जो जानकारी भारत सरकार या राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय सरकारें प्रकाशित करती हैं उन्हें हम सरकारी स्रोत कहते हैं। सरकारी स्रोतों में वेबसाइट जैसे AIR NEWS PIB और NCERT पुस्तके शामिल हैं।
इसके अलावा NIOS के नोट्स एइग्नू के नोट्स मुख्य अध्ययन सामग्री है। विशेषकर एनसीआर कि हम सब जानते हैं।
एनसीआरटी संपूर्ण भारत में उपलब्ध है और यह सरकारी दस्तावेज है। जो भी एनसीआरटी में लिखा हुआ है वह संपूर्ण पाठ्यक्रम पाठ्य सामग्री सत्य है और भारत सरकार उसको मानती है और सबसे बड़ी बात है। हम सब जानते हैं कि सिविल सेवा परीक्षा में संपूर्ण देश से अभ्यार्थियों को चयन किया जाता है इसलिए संघ लोक सेवा आयोग इन्ही पुस्तकों से प्रश्न देती है जो संपूर्ण भारत में उपलब्ध हो ताकि किसी छात्र के साथ भेद भाव न हो पाए।
परम्परागत पुस्तक
परम्परागत पुस्तकों में भूगोल के लिए सविंदर सिंह , माज़िद हुसैन सर , जी सी लेओंग , आर सी तिवारी प्रमुख हैं। एटलस भी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एटलस के बिना आप भूगोल नहीं समझ सकते। आप अपने स्कूल या कॉलेज स्तर पर पढ़ी जाने वाली पुस्तकें भी पढ़ सकते है। सच मानिये तो जो कुछ स्कूल और कॉलेज लेवल पर हम पढ़ते हैं वही परीक्षा में आता है।
3.स्वम् के नोट्स
स्वम् के नोट्स सबसे अच्छे होते हैं इनका कोइ विकल्प नहीं होता है। आप अपने नोट्स पाठ्य सामग्री से खुद बनायें या जो आपके क्लास में आपकी कोचिंग में बनवाये जाते है। नोट्स कई पाठ्य सामग्री का मिश्रण होता है। इसलिए आपके अपने नोट्स से अच्छे कोई नोट्स नहीं हो सकते। आप नोट्स किसी सीनियर या अपने अध्यापक को भी दिखा सकते हैं।
इंडिया ईयर बुक भी भूगोल के लिए बहुत अच्छा स्रोत है। एक भारत सरकार दवरा प्रकाशित की जाती है
ivermectin 3mg tablet – buy atacand medication carbamazepine ca
buy accutane 10mg – order decadron 0,5 mg cheap linezolid 600mg
amoxicillin for sale – buy diovan order combivent 100 mcg online