उत्तर प्रदेश की जलवायु 

उत्तर प्रदेश की जलवायु उष्णकटिवंधीय मानसूनी जलवायु है। इसे समशीतोष्ण उपोष्ण मानसूनी जलवायु भी कहा जाता है। उत्तर प्रदेश के उतर में हिमालय है , पक्षिम में राजस्थान का मरुस्थल है और दक्षिण में कर्क रेखा है इसलिए उत्तर प्रदेश पर इन सभी का प्रभाव है। उत्तर में मानसून से वर्षा होती है। उत्तर प्रदेश में मानसून की पूर्वी शाखा अर्थात बंगाल की खाड़ी से वर्षा होती है।

उत्तर प्रदेश में मुख्य रूप से तीन ऋतुएँ होती हैं – ग्रीष्म ऋतु , वर्षा ऋतु एवं शीत ऋतु


ग्रीष्म ऋतु


उत्तर प्रदेश में मार्च से जून तक ग्रीष्म ऋतू होती है। 21 मार्च को सूर्य उत्तरायण होता है और 21 जून को सूर्य कर्क रेखा पर पहुँचता है। इस समय उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है। इस समय अधिकतम औसत तापमान 39 डिग्री होता है और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री होता है। औसत तापान्तर 14 डिग्री रहता है।
उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिले कर्क रेखा के पास होने के कारण अधिक गर्म रहते रहते है जैसे झाँसी , आगरा , ललितपुर महोवा आदि।
उत्तर प्रदेश के पक्षिमी भाग में मई जून में गर्म हवाएं चलती हैं जिन्हे लू कहा जाता है। यह मानसूनी पवन है जो मई जून के महीने में सम्पूर्ण उत्तर भारत में चलती है।
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी आगरा में और सबसे कम गर्मी बरेली में पड़ती है।

वर्षा ऋतु


उत्तर प्रदेश में वर्षा दक्षिणी पक्षिम मानसून से होती है। उत्तर प्रदेश में वर्षा का मौसम जून से सितम्बर तक होता है। उत्तर प्रदेश में अधिकांश वर्षा बंगाल की खाड़ी वाली शाखा से होती है। बंगाल की खाड़ी से उत्तर प्रदेश में वर्षा पूर्वी भाग से प्रवेश करती है।
उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा गोरखपुर और सबसे कम वर्षा मथुरा में होती है।

उत्तर प्रदेश में वर्षा उत्तर से दक्षिण की ओर घटने की प्रवृत्ति होती है इसी प्रकार से सबसे अधिक वर्षा पूर्वी भागों में होती है एवं पश्चिम की ओर जाने पर बारिश कम होती है।

उत्तर प्रदेश में अधिकांश वर्षा बंगाल की खाड़ी की शाखा द्वारा होती है। प्रदेश की संपूर्ण वर्ष का लगभग 84-85% मानसूनी वर्षा से होता है एवं अन्य शेष शीत ऋतु तथा गर्मियों में होता है।

शीत ऋतु


उत्तर प्रदेश में शीत नवंबर से फरवरी तक मानी जाती है उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा महीना जनवरी का होता है। शीत ऋतु में दक्षिणी पहाड़ी प्रदेश का औसत तापमान 28 डिग्री होता है और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री होता है। प्रदेश में शीत ऋतु में तापमान दक्षिण से उत्तर की ओर जाने पर काम होता है।
उत्तर प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में शीत ऋतु में तापमान सबसे कम होता है।
उत्तर प्रदेश में एवं एवं उत्तर भारत में शीतकाल में होने वाली वर्षा को पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है।
पश्चिमी विश्व बाली वर्ष भारत के पश्चिमी भाग से प्रारंभ होती है राजस्थान में मावत कहा जाता है इसे राजस्थान में मावत कहा जाता है।

78170cookie-checkउत्तर प्रदेश की जलवायु 

Leave a Comment