सिविल सेवा परीक्षा वाले दिन क्या करना चाहिए ?

1 . सबसे पहली बात परीक्षा केंद्र की ओर निकलने से पहले अपना एडमिट कार्ड , ब्लैक पेन और पैसे जरूर चेक करलें। 

2.परीक्षा के 4 घंटे पहले आप नई पढाई रोक दें खुद को आराम दें अपना मन शांत रखें ना अधिक हर्षोउल्लास में रहें और ना ही उदास रहें। 

3.  शाम को हल्का खाना खाकर सोये ताकि आप नींद ले सकें और समय पर उठ सकें। 4 बजे से पहले उठने का प्रयास ना करें। रात में सोएं जरूर 

4 . एक बात का मन में भरोसा रखें आपने पुरे वर्ष पढ़ा एग्जाम में वहीँ से आनेवाला है। यह एग्जाम 10-15 की पढाई का नहीं है। आपने एक लंबा समय दिया है आपको अनुभव है इसका आपको फायदा मिलेगा। 

5 . आपको 100 प्रश्नों में केवल 45 -47 प्रश्न सही करने है इसके लिए आप 100 प्रश्नों में से 70 प्रश्नो को ही टिक करें यदि आप इसमें से 15 प्रश्न गलत भी करते हो फिर भी 50 तक पहुँच जायेंगे और आपको चाहिए केवल 45 प्रश्न। 

6.सबसे जरुरी बात आपको पेपर कितना भी कठिन क्यों  लगे धैर्य ना खोएं पेपर सभी के लिए कठिन आएगा ऐसी स्थिति में 60 प्रश्न तक करें , सफलता अवश्य मिलेगी 

7 . प्रश्न थोड़े थोड़े करें जैसे एक बार 20 प्रश्न। 

8 . प्रश्न को पढ़ने के बाद थोड़ा खुद को आराम दें और मनन करें ऑप्शन पर ध्यान अधिक दें। 

9 . भूगोल , विज्ञान , अर्थशास्त्र , कृषि , पर्यावरण , जलवायु , पारिस्थिकी और जैव विविधता के प्रश्न करते समय इंडिया और वर्ल्ड का मैप ध्यान रखें। अगर कर सकें तो रफ़ पेज पर मैप बना लें। 

10 . आप एक ही बात ध्यान रखें 100 प्रश्नों में से 45 – 47 सबसे आसान वाले प्रश्न सर्च करने हैं।  एक बात और याद रखें यह पेपर आपके नॉलेज से अधिक आपके सयम और साहस है।  दोनों बनाये रखें। पेपर ध्यान रखें स्कूल स्तर का ही आता है। 

एक बार से आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं 

                                                                   DR.B.P.SINGH

                                                    ( Director of VIBHALIKA IAS )

43980cookie-checkसिविल सेवा परीक्षा वाले दिन क्या करना चाहिए ?

Leave a Comment