डेली करंट अफेयर्स :03 JUNE,2024
1.आज के टॉपिक
2.चर्चित स्थल /चर्चित व्यक्ति /चर्चित संगठन
3.विश्व मानचित्र
4.आज का इतिहास
आज के टॉपिक
मानसून से पहले असम में बाढ़
चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चीनी यान
निम्न आर्थिक स्थति वालों के डायबटीज़ और ह्रदय रोग का खतरा अधिक
चर्चित स्थल /चर्चित व्यक्ति /चर्चित संगठन
1.मनाली
2.डॉ. शालिनी सिंह
3.राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण
विश्व मानचित्र
इंडोनेशिया
आज का इतिहास
आज के टॉपिक
मानसून से पहले असम में बाढ़
चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा चीनी यान
निम्न आर्थिक स्थति वालों के डायबटीज़ और ह्रदय रोग का खतरा अधिक
चर्चित स्थल /चर्चित व्यक्ति /चर्चित संगठन
1.मनाली
2.डॉ. शालिनी सिंह
3.राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण
मनाली
मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लू ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ब्यास नदी के किनारे कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर बसा हुआ है। मनाली को “देवताओं का निवास” भी कहा जाता है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़ों, हरी-भरी घाटियों, और नदियों के लिए जाना जाता है। हाडिम्बा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश की लोकप्रिय देवी हाडिम्बा को समर्पित है। यह मनाली से 2 किमी दूर है।
मनाली दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट स्टेडियम का घर है। मनाली हिमालयी पर्वतारोहण संस्थान का घर है।
चर्चा में क्यों है ? हाल में राष्ट्रिय हरित प्राधिकरण द्वारा मनाली में कचरे के अवैध डंपिंग में नगरपरिषद मनाली पर 4.60 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
डॉ. शालिनी सिंह
डॉ. शालिनी सिंह राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम और अनुसन्धान की निदेशक हैं।डॉ. शालिनी सिंह ने कहा है देश के सभी मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू नियंत्रक केंद्र स्थापित किये जायेंगे। ग्लोबल टोबैको सर्वे के अनुसार पुरुष महिलाओं के तुलना में तीन गुना तम्बाकू सेवन करते हैं। भारत में लगभग 28 % वयस्क तम्बाकू का सेवन करते हैं जबकि 14 % महिलाएं तम्बाकू का सेवन करती हैं।
तम्बाकू सेवन के नुकसान
1.तंबाकू सेवन कैंसर का प्रमुख कारण है, जिसमें फेफड़ों का कैंसर, मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, अन्नप्रणाली का कैंसर, पेट का कैंसर, ब्लैडर कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर, गुर्दे का कैंसर और अन्य कई तरह के कैंसर शामिल हैं।
2.तंबाकू सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह दूसरों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है। पासिव धूम्रपान से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियां और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण भारत का एक विशेष अधिकरण है जिसकी स्थापना अक्टूबर 2010 को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण अधिनियम, 2010 के तहत की गई थी। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण पर्यावरण से संबंधित मामलों के त्वरित और प्रभावी निपटान के लिए उत्तरदायी है।
एनजीटी का मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसके पांच क्षेत्रीय पीठ हैं – प्रयागराज, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और गुहावटी ।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के कार्य क्या है ?
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के कार्यों में पर्यावरण से संबंधित मामलों पर विचार करना और उनका निपटान करना, जिसमें वन, वन्यजीव, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण शामिल है।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के कार्यों में पर्यावरण से संबंधित कानूनों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करना।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के कार्यों में पर्यावरण से संबंधित मामलों में जागरूकता पैदा करना।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अधिकार
1.राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण किसी भी व्यक्ति या संस्था को सम्मन जारी कर उसे उपस्थित होने और साक्ष्य देने के लिए कह सकता है।
2.राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अधिकार में किसी भी स्थान का निरीक्षण करना और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच करना शामिल है।
3.राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अधिकार में पर्यावरणीय क्षति के लिए मुआवजा देने का आदेश देना शामिल है।
4.राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अधिकार प्रदूषणकारी इकाइयों को बंद करने का आदेश देना शामिल है।
विश्व मानचित्र
![](https://i0.wp.com/vibhalikaias.co.in/wp-content/uploads/2024/06/Indonesia_map_with_name_of_islands.png?resize=896.25%2C410&ssl=1)
इंडोनेशिया
🔸 आधिकारिक नाम – इंडोनेशिया गणराज्य
🔸 राजधानी – जकार्ता
🔸 द्वीप -लगभग 17,508
🔸 जलवायु – उष्णकटिवंधीय ( समुद्री जलवायु )
🔸 वर्षा – 200 सेमी से अधिक
🔸 तापमान – 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक
🔸 कृषि – सघन
🔸 प्रमुख फसलें -चावल ,गन्ना , चाय आदि।
🔸 वनस्पति – सदाबहार वन
🔸 यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है।
🔸 सीमावर्ती देश – देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है।
बोर्नियो विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है।
🔸 इंडोनेशिया के प्रमुख द्वीप – सुमात्रा ,बोर्नियो , जावा ,न्यू गिनी , तिमोर , सुम्बा ,फ्लोरेस सेरम आदि
🔸 स्वतंत्रता इटली से – घोषणा – 17अगस्त 1945
🔸 सरकार- अध्यक्षीय गणराज्य
🔸 राष्ट्रपति- जोको विडोडो
🔸 उप राष्ट्रपति- मारुफ़् आमिन
🔸 अर्थव्यवस्था – इंडोनेशिया एक मिश्रित अर्थव्यवस्था है, जिसमें निजी क्षेत्र एवं सरकारी क्षेत्र दोनों की भूमिका है।
🔸 भाषा – यहाँ की मुख्य भाषा है इंडोनेशियाई भाषा तथा अन्य भाषाओं में जावा, बाली, भाषा सुंडा, भाषा मदुरा आदि भी हैं।
आज का इतिहास
1.आज के दिन 3 जून 1947 को हमारे देश में माउंटबेटन योजना लागू हुई थी ऐसी योजना द्वारा भारत और पाकिस्तान का बटवारा हुआ। तीन जून 1947 को हुन्दुस्तान और पाकिस्तान दो देशों का बनना तय हुआ। माउंटबेटन योजना को कांग्रेस और मुस्लिम लीग ने स्वीकार कर लिया।
2.आज के दिन 3 जून ग्राहम बेल ने पहला वायरलेस टेलीफोन सन्देश वाशिंगटन से प्रसारित किया। ग्राहम बेल टेलीफोन को अपना अहम आविष्कार मानते थे।
3.आज के दिन 3 जून 1 867 शिक्षाविद ,समाज सुधारक हरविलास शारदा का जन्म आज ही के दिन राजस्थान के अजमेर में हुआ था 1925 में में बॉल विवाह को रोकने के लिए शारदा बिल पेश किया जिसे 1930 में पास कर दिया गया और एक अप्रैल 1930 को इसे लागू कर दिया गया।