डेली करंट अफेयर्स :01 JUNE,2024
1.आज के टॉपिक
2.चर्चित स्थल /चर्चित व्यक्ति /चर्चित संगठन
3.विश्व मानचित्र
4.आज का इतिहास
आज के टॉपिक
1.एग्जिट पोल
2.विवेका नन्द रॉक मेमोरियल
3.पाकिस्तान ने माना कश्मीर उसका हिस्सा नहीं
चर्चित स्थल /चर्चित व्यक्ति /चर्चित संगठन
1.रफाह
2.राधिका सेन
3.चुनाव आयोग
विश्व मानचित्र
पापुआ न्यू गिनी
आज का इतिहास
आज के टॉपिक
1.एग्जिट पोल
एग्जिट पोल एक विशेष प्रकार का सर्वेक्षण है जो किसी चुनाव के सभी चरणों के बाद किया जाता है। इसके लिए चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं की एग्जिट पोल चुनाव के आधे घंटे घंटे बाद ही जारी किये जा सकते हैं। एग्जिट पोल मीडिया और कुछ संस्थानों द्वारा जारी किये जाते हैं। यह उन लोगों से संपर्क करता है जो मतदान करने के बाद वोटिंग बूथ से बाहर निकल रहे होते हैं। इसमें लोगों से उनके वोट के पीछे का कारण और उनकी चुनावी प्राथमिकताएं पूछी जाती हैं।
एग्जिट पोल के माध्यम से चुनाव के दौरान किसी पार्टी या उम्मीदवार के लिए क्षेत्रफल का अध्ययन किया जा सकता है और यह भी पता लगाया जा सकता है कि कौन सी मुद्दे वोटरों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। यह हमेशा सही नहीं होते हैं , कभी कभी इनके आंकड़े गलत भी हुए हुए हैं।
क्या यह ओपीनियन पोल से अलग होते हैं ?
हां यह ओपीनियन पोल से अलग होते हैं। ओपीनियन पोल चुनाव से पहले जारी किये जाते हैं। ओपीनियन पोल के लिए जानकारी प्राप्त करने के लिए मतदाता होना आवश्यक नहीं , इसमें सरकार के द्वारा किये कार्यों के बारे लोगों से जानकारी प्राप्त की जाती है।
2.विवेकानन्द रॉक मेमोरियल
आजकल विवेकानन्द रॉक मेमोरियल चर्चा में है, यह भारत के तमिलनाडु के कन्याकुमारी में समुद्र में स्थित एक स्मारक है। विवेकानन्द रॉक मेमोरियल एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। विवेकानन्द रॉक मेमोरियल को भूमि-तट से लगभग 500 मीटर अन्दर समुद्र में स्थित दो चट्टानों में से एक के उपर निर्मित किया गया है। विवेकानन्द रॉक मेमोरियल का निर्माण एकनाथ रानाडे ने करवाया था । एकनाथ रानाडे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य थे।
![](https://i0.wp.com/vibhalikaias.co.in/wp-content/uploads/2024/06/Kanyakumari_rock_temple.jpg?resize=550%2C412&ssl=1)
Image source- Wikipedia
समुद्र तट से पचास फुट ऊंचाई पर निर्मित है। यह भव्य और विशाल प्रस्तर कृति विश्व के पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण आकर्षण केन्द्र बनकर उभर आई है। विवेकानन्द रॉक मेमोरियल के विशाल फर्श के लिए प्रयुक्त प्रस्तर खण्डों के आंकड़े इसके अतिरिक्त हैं। सितम्बर, १1970 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डा. वी.वी. गिरि ने तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री करुणानिधि की अध्यक्षता में आयोजित एक विराट समारोह में इस स्मारक का उद्घाटन हुआ था।
विवेकानन्द रॉक मेमोरियल अभी चर्चा में क्यों है ?
भारत के प्रधानमंत्री अभी विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना करने गए इसे लेकर भारत में चर्चा तेज हो गई। देश में अभी चुनाव चल रहे हैं विपक्ष इसे प्रचार बता रहा है और इसे आचार सहिंता का उल्लघन बता रहा है।विपक्ष का मानना है प्रधानमंत्री मीडिया के माध्यम से देश का ध्यान अपनी तरफ करना चाहते हैं।
3.पाकिस्तान ने माना कश्मीर उसका हिस्सा नहीं
कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान में आजादी के बाद से विवाद बना हुआ। पाकिस्तान ने कश्मीर के कुछ भाग पर अवैध कब्ज़ा कर रखा है , पाक अधिकृत कश्मीर कहा जाता है। 1 जून 2024 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई के दौरान, पाकिस्तान सरकार के वकील ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर “विदेशी क्षेत्र” है।
यह बयान कवि और पत्रकार अहमद फरहद शाह की हिरासत से जुड़े मामले में आया था, जिन्हें पीओके में गिरफ्तार किया गया था और इस्लामाबाद हाईकोर्ट में पेश नहीं किया जा सका था।वकील का तर्क था कि चूंकि पीओके “विदेशी क्षेत्र” है, इसलिए पाकिस्तानी अदालतों का उस पर कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।
![](https://i0.wp.com/vibhalikaias.co.in/wp-content/uploads/2024/06/eeae62cb-c5aa-4a04-8b8d-07a7e765b694.jpg?resize=754%2C600&ssl=1)
Image source- Wikipedia
क्या है समस्या ?
आजदी के समय अंग्रेजी सरकार द्वारा विभाजन के समय देशी रियासतों को यह अधिकार दिया था कि वो भारत में रहना चाहे तो रह सकते है पाकिस्तान के साथ जाना चाहे तो जा सकते हैं और अपना स्वतंत्र रहना चाहे तो स्वतंत्र रह सकते हैं। तीन देशी रियासतों ने स्वतंत्र रहने की घोषणा की उनमे से एक कश्मीर भी थी। समस्या यह थी कश्मीर की जनता मुस्लिम थी और शासक हिन्दू शासक था जिससे कश्मीर में विद्रोह हो गया, कुछ लोग पाकिस्तान के भड़काने से कुछ पाकिस्तान का समर्थन करने लगे तभी पाकिस्तान पाक अधिकृत कश्मीर पर अपना धिकार मानने लगा।
चर्चित स्थल /चर्चित व्यक्ति /चर्चित संगठन
1.रफाह
![](https://i0.wp.com/vibhalikaias.co.in/wp-content/uploads/2024/06/download.jpg?resize=540%2C312&ssl=1)
रफाह एक नगर है जो फ़िलिस्तीन के ग़ज़ा नियमक क्षेत्र में स्थित है।हाल के दिनों में इजराइल द्वारा लगातार हमले किये जा रहे हैं जिसका विश्व स्तर पर विरोध हो रहा है।
2.राधिका सेन
![](https://i0.wp.com/vibhalikaias.co.in/wp-content/uploads/2024/06/atra6qu8_major-radhika-sen_625x300_29_May_24.webp?resize=896.25%2C551&ssl=1)
मेजर राधिका सेन का जन्म हिमाचल प्रदेश में 1993 में हुआ। वह वर्तमान में भारतीय सेना में हैं और उनकी तैनाती अफ़्रीकी देश रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में है। अभी हाल में उन्हें The United Nations Military Gender Advocate of the Year Award 2023 दिया गया यह अवार्ड उन्हें एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव ने दिया।
3.भारतीय चुनाव आयोग
भारत निर्वाचन आयोग भारत की एक स्वायत्त एवं अर्ध-न्यायिक संस्थान है जिसका गठन भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से विभिन्न से भारत के प्रातिनिधिक संस्थानों में प्रतिनिधि चुनने के लिए किया गया था। भारतीय चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को की गयी।
भारतीय चुनाव आयोग में वर्तमान में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं। जब यह पहले पहल 1950 में गठित हुआ तब से और 15 अक्टूबर, 1989 तक केवल मुख्य निर्वाचन आयुक्त सहित यह एक एकल-सदस्यीय निकाय था। 1 अक्टूबर, 1993 से यह तीन-सदस्यीय निकाय बन गया।
भारतीय चुनाव आयोग मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति भारत का राष्ट्रपति करता है। मुख्य चुनाव आयुक्त का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 65 साल, जो पहले हो, का होता है जबकि अन्य चुनाव आयुक्तों का कार्यकाल 6 वर्ष या आयु 62 साल, जो पहले हो, का होता हैं। चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायलय के न्यायधीश के सामान होता है। भारतीय चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के पास विधानसभा, लोकसभा, राज्यसभा और राष्ट्रपति आदि चुनाव से सम्बंधित सत्ता होती है जबकि ग्रामपंचायत, नगरपालिका, महानगर परिषद् और तहसील एवं जिला परिषद् के चुनाव की सत्ता सम्बंधित राज्य निर्वाचन आयोग के पास होती है।
भारतीय चुनाव आयोग के कार्य
1.निर्वाचन आयोग के पास यह उत्तरदायित्व है कि वह निर्वाचनॉ का पर्यवेक्षण, निर्देशन तथा आयोजन करवाये वह राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति, संसद, राज्यविधानसभा के चुनाव करता है
2 निर्वाचक नामावली तैयार करवाना
3 राजनैतिक दलॉ का पंजीकरण करवाना
4.राजनैतिक दलॉ का राष्ट्रीय, राज्य स्तर के दलॉ के रूप मे वर्गीकरण, मान्यता देना, दलॉ-निर्दलीयॉ को चुनाव चिन्ह प्रदान करवाना
5.सांसद/विधायक की अयोग्यता पर राष्ट्रपति/राज्यपाल को सलाह देना
6.गलत निर्वाचन उपायों का उपयोग करने वाले व्यक्तियॉ को निर्वाचन के लिये अयोग्य घोषित करवाना
विश्व मानचित्र
1.पापुआ न्यू गिनी
पापुआ न्यू गिनी दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक देश है। यह देश मेलानेशिया क्षेत्र में स्थित है। यह देश ओस्ट्रेलिया के उत्तर पूर्व में स्थित है और पापुआ न्यू गिनी राजधानी और सबसे बड़ा शहर पोर्ट मोर्सबी है। यह देश पूर्वी ओस्ट्रेलियाई उपनिवेश में स्थित है। यह देश अपने विविधता, संस्कृति और प्राचीन इतिहास के लिए प्रसिद्ध है।
![](https://i0.wp.com/vibhalikaias.co.in/wp-content/uploads/2024/06/India_Papua_New_Guinea_Locator.png?resize=896.25%2C701&ssl=1)
पापुआ न्यू गिनी में केवल 60 लाख जनसंख्या वाला देश विविधताओं के देश के रूप में भी जाना जाता है। इतनी जनसंख्या में ही यहाँ लगभग 850 भाषाएँ बोली जाती है। पापुआ न्यू गिनी की जनसंख्या का सिर्फ़ 18 प्रतिशत भाग शहरी क्षेत्रों में निवास करता है।
अभी हाल में पापुआ न्यू गिनी में बड़ी मात्रा भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन का कारण अधिक वर्षा का होना है। पापुआ न्यू गिनी भूमध्य रेखीय देश है। पिछले वर्ष भारतीय प्रधानमंत्री ने पापुआ न्यू गिनी की यात्रा की थी।
▶ पापुआ न्यू गिनी राष्ट्रपति James Marape हैं।
▶ मुद्रा – पापुआ न्यू गिनी किना
आज का इतिहास
👁🗨.आज के दिन भारतीय अभिनेत्री नरगिस दत्त का जन्म कलकत्ता में हुआ। उन्होंने अपना कैरियर 1935 में तलाश ए हक़ से प्रारम्भ किआ। 1957 में निर्मित फिल्म मदर इंडिया आस्कर में नामित होने वाली सबसे पहली भारतीय फिल्म है। पदम् श्री पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। वोह जाने माने अभिनेता सुनील दत्त की पैंटी एवं संजय दत्त की माँ हैं।
👁🗨.1880 में आज के दिन अमेरिका में विश्व का पहला पब्लिक टेलीफोन बूथ खोला गया।
👁🗨.1930 में भारत में आज के दिन डीलक्स डेक्कन कवीन सेवा मुम्बई से पुणे सेवा शुरू हुई। 1943 में भारतीयों के लिए सफर करने की अनुमति दे दी गयी।